Posts

Showing posts from July, 2022

डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने में फायदेमंद है अदरक का पानी

  अदरक का पानी कोलेस्ट्राल करे कंट्रोलअदरक कोलेस्ट्राल को कम करने में काफी मदद करती है। जिस वजह से दिल भी सेहतमंद रहता है। एक्सपर्ट की मानें तो अदरक में कोलेस्ट्राल और ट्राइग्लिसराइड के बढे हुए स्तर को कम करने की ताकत होती है। अदरक का पानी करे डाइजेशन दुरुस्त = काफी लोग हैं जो पेट से जुडी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। अदरक पेट की खराबी ठीक करने के लिए काफी लाभदायक होती है। इससे डाईजेशन भी दुरुस्त रहता है। अगर आप दिन में लगभग एक से दो बार अदरक का पानी पीते हैं, तो कब्ज और अपच की समस्या नहीं होगी। अदरक के पानी से घटेगा वजन = अदरक से भी वजन तेजी से कम होता है। अदरक का पानी आप हर रोज योग करने के बाद पीजिये। इससे बार बार भूख नहीं लगती, और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। अदरक का पानी स्किन के लिए वरदान = अदरक में एंटीऑक्सिडेंट जिंजरोल के साथ कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। अदरक का पानी स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाता है। जिससे रंग साफ़ होता है। अगर त्वचा में ढीलापन है तो, भी उसमें कसाव आएगा। आप अदरक के पानी को नींबू के रस के साथ पी सकते हैं।

खीरा के जूस

  1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद - खीरा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। 2. शरीर हाइड्रेट रखने में फायदेमंद - गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और खीरा में 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। 3. वजन कम करने में फायदेमंद - खीरा में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खीरे के जूस का सेवन जरूर करें। 4. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में फायदेमंद - खीरा में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को खीरे के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

टमाटर का जूस

  टमाटर के जूस में विटामिन, फाइबर, लाइकोपिन और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

पालक का जूस

 पालक के जूस में विटामिन ए, विटामिन बी2, सी, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

आंवला जूस के फायदे

  आंवला ही नहीं, आंवला जूस भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी खाँसी में आंवला जूस के फायदे= रोजाना शहद आंवला जूस को बराबर भाग में दो चम्मच लेना सर्दी और खांसी के इलाज में बहुत मदद कर सकता है। आंवला के 2 चम्मच पानी में मिलाएं और इससे दिन में 2 बार गरारे करने से मुंह के अल्सर से छुटकारा मिल सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारने में आंवला जूस के फायदे= आंवला जूस का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। और साथ ही एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिल की समग्र कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से चलने में सहायता करते हैं। डायबिटीज में आँवला जूस के फायदे= आंवला जूस को यदि आप जामुन और करेले के जूस के साथ पीते हैं, तो यह आपकी डायबिटीज को कम करने और मैनेज करने में सहायता कर सकता है। पाचन सिस्टम के लिए फायदेमंद= आंवला जूस की प्रकृति एल्केलीन होती है जो हमारे सिस्टम को तो साफ करती ही है, इसके लिए आपको सुबह सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीना चाहिए या आंवले को पानी के साथ लेने से भी यह हमारे पाचन सिस्टम को सही बनाएगा। लिवर को सही से कार्य करने में फायदेमंद= रोजाना आंवल...

प्याज के जूस पीने के फायदे

  ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद - प्याज के जूस में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हो, उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर प्याज के जूस का सेवन कराया जा सकता है। याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद- प्याज के जूस में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। वजन को कम करने के लिए फायदेमंद- प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबोलिज्म सही रखने में सहायता करते हैं। एक अच्छा मेटाबोलिज्म एक अच्छे स्वास्थ का मतलब है। खाली पेट प्याज के जूस पीने से जल्दी फैट बर्न होता है।

पपीते के पत्तों का जूस

  पपीते के पत्तों का जूस के अनेक बीमारियों में हे अद्भुत फायदे - **************************************************************** 1. डेंगू की बीमारी में फायदेमंद पपीते के पत्तों का जूस डेंगू की बीमारी से लड़ने में मदद करता है। साथ ही ये खून में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। डेंगू बारिश के मौसम में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। ऐसे में पपीते के पत्ते का रस डेंगू का घरेलू इलाज है। इससे डेंगू बुखार होता है जो कि खून में प्लेटलेट्स की संख्या को गंभीर रूप से कम कर देता है और तब पपीते के पत्ते का जूस तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ा कर डेंगू से ठीक होने में मदद करता है। 2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद पपीते के पत्तों का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। 3. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद पपीते के पत्तों के जूस में पाए जाने वाले एंजाइम खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। जिससे पाचन बेहतर रहता है। 4. इंफेक्शन को दूर करने में फायदेमंद पपीते के पत्तों के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन की समस्या से बचाने में मदद करते है...

सफेद पेठे के जूस

  वजन कम करने में फायदेमंद- सफेद पेठे में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है और इसमें पानी भी बहुत ज्यादा होता है जो वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है। एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद- सफेद पेठे में विटामिन्स, कैल्शियम, जिंक, रिबोफ्लाविन और फॉस्फोरस के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में एनर्जी को बढ़ाने का काम करते है। साथ ही ये थकान को भी दूर करने में मदद करता है। डिहाइड्रेशन को दूर करने में फायदेमंद- सफेद पेठे में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में होने वाले पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए सफेद पेठे के जूस का सेवन जरूर करें। तनाव को कम करने में फायदेमंद- सफेद पेठे में कई विटामिन के गुण पाए जाते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही दिमाग को मजबूत बनाते हैं।