डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने में फायदेमंद है अदरक का पानी

 अदरक का पानी कोलेस्ट्राल करे कंट्रोलअदरक कोलेस्ट्राल को कम करने में काफी मदद करती है। जिस वजह से दिल भी सेहतमंद रहता है। एक्सपर्ट की मानें तो अदरक में कोलेस्ट्राल और ट्राइग्लिसराइड के बढे हुए स्तर को कम करने की ताकत होती है।

अदरक का पानी करे डाइजेशन दुरुस्त =
काफी लोग हैं जो पेट से जुडी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। अदरक पेट की खराबी ठीक करने के लिए काफी लाभदायक होती है। इससे डाईजेशन भी दुरुस्त रहता है। अगर आप दिन में लगभग एक से दो बार अदरक का पानी पीते हैं, तो कब्ज और अपच की समस्या नहीं होगी।
अदरक के पानी से घटेगा वजन =
अदरक से भी वजन तेजी से कम होता है। अदरक का पानी आप हर रोज योग करने के बाद पीजिये। इससे बार बार भूख नहीं लगती, और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे।
अदरक का पानी स्किन के लिए वरदान =
अदरक में एंटीऑक्सिडेंट जिंजरोल के साथ कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। अदरक का पानी स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाता है। जिससे रंग साफ़ होता है। अगर त्वचा में ढीलापन है तो, भी उसमें कसाव आएगा। आप अदरक के पानी को नींबू के रस के साथ पी सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नारियल पानी

हल्दी का पानी

लौकी का रस