Posts

Showing posts from May, 2022

तरबूज रस

  कब्ज से राहत देने के लिए एक बड़ा गिलास तरबूज के रस का पिएं। यह शरीर से कचरे को निकालने के लिए बहुत प्रभावी है। * कैंसर की रोकथाम के लिए तरबूज का रस - लाल तरबूज़ में मौजूद लाइकोपीन को इसके एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर की रोकथाम गुणों के लिए बड़े पैमाने पर शोध किया गया है। यह विशेष रूप से प्रोस्टेट कैंसर के प्रति सुरक्षात्मक है। तरबूज के जूस में यदि आप काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीते हैं तो यह कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। तरबूज शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। बालों के विकास के लिए वाटरमेलन जूस - आर्जिनाइन (एक एमिनो एसिड) हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है और सिर में रक्त परिसंचरण में मदद करता है। तरबूज में स्वाभाविक रूप से बहुत सिट्रुलिन है जो आर्जिनाइन के स्तर को बढ़ाता है और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए अच्छा है। स्वस्थ बालों के विकास के लिए कोलेजन की भी आवश्यकता होती है और तरबूज कोलेजन के गठन को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसलिए बालों को लंबा, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए डेली एक गिलास तरबूज का रस पिएं।

आम रस

  आम में उपस्थित पोषक तत् ‍ व आम में बहुत सारे पोषक तत् ‍ व होते है। लेकिन वे कौन – कौन से पोषक तत् ‍ व है और एक आम में वे कितनी मात्रा में उपस्थित है। एक आम में 107 कैलोरी होती है। विटामिन – Vitamins-विटामिन ए (1262आईयू) आमों में सबसे महत् ‍ वपूर्ण पोषक तत् ‍ व है अन् ‍ य विटामिन में विटामिन सी (45.7मिलीग्राम), विटामिन ई (1.8 मिलीग्राम ), विटामिन के (6.9 मिलीग्राम), थयमिन (0.1 मिलीग्राम), राइबोफ्लिविन (0.1मिलीग्राम), नियासिन (0.2मिलीग्राम), फोलेट (23.1एमसीजी), मैंटोफेनीक एसिड (0.3एम जी) और कोलिन (12.5 एमजी) खनिज पदार्थ – Minerals-एक आम में लोहे (0.2mg), पोटेशियम (257mg), कैल्शियम( 16.5mg), फास् ‍ फोरस ( 18.2mg), सोडियम (3.3mg), जस् ‍ ता (0.1mg), तांबा (0.2mg) और सेलेनियम (1mg) होता है। अन् ‍ य पोषक तत् ‍ व –आम के फल में प्रोटी (0.8gm), फाइबर (3gm), और कार्बोहाइड्रेट (28gm) शामिल हैं। ये विटामिन और खनिजों के कारण आम बहुत ही लाभकारी फल होता है। आम रस के फायदे: 1.आम रस के फायदे कैंसर को रोकने में –Aamras Prevent Cancer 2.हृदय रोग के लिए फायदेमंद आम – Prevent Heart Disease 3.आम के गुण...

गंगाजल

  गंगाजल तो मरते हुए व्यक्ति के मुंह में डाला जाता है, हमने तो ऐसा सुना है ; तो डॉक्टर साहिब बोले- नहीं ! कई रोगों का भी इलाज है। दिन में तीन बार दो-दो चम्मच गंगाजल पिया और तीन दिन में खांसी ठीक हो गई। यह अनुभव है, हम इसे गंगाजल का चमत्कार नहीं मानते, उसके औषधीय गुणों का प्रमाण मानते हैं। कई इतिहासकार बताते हैं कि सम्राट अकबर स्वयं तो गंगा जल का सेवन करते ही थे, मेहमानों को भी गंगा जल पिलाते थे। इतिहासकार लिखते हैं कि अंग्रेज जब कलकत्ता से वापस इंग्लैंड जाते थे, तो पीने के लिए जहाज में गंगा का पानी ले जाते थे, क्योंकि वह सड़ता नहीं था। इसके विपरीत अंग्रेज जो पानी अपने देश से लाते थे वह रास्ते में ही सड़ जाता था। करीब सवा सौ साल पहले आगरा में तैनात ब्रिटिश डाक्टर एमई हॉकिन ने वैज्ञानिक परीक्षण से सिद्ध किया था कि हैजे का बैक्टीरिया गंगा के पानी में डालने पर कुछ ही देर में मर गया। दिलचस्प ये है कि इस समय वैज्ञानिक भी पाते हैं कि गंगा में बैक्टीरिया को मारने की गजब की क्षमता है। लखनऊ के नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट एनबीआरआई के निदेशक डॉक्टर चंद्र शेखर नौटियाल ने एक अनुसंधान में...

बेल का रस पीने के फायदे

  #दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक बेल का रस तैयार कर लीजिए और उसमें कुछ कुछ बूंदें घी की मिला दीजिए. इस पेय को हर रोज एक निश्चित मात्रा में लें. इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है. ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है. #गैस , की समस्या में राहत नियमित रूप से बेल का रस पीने से गैस, और अपच की समस्या में आराम मिलता है. #कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार बेल का रस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मददगार होता है. #दस्त और #डायरिया की समस्या में भी फायदेमंद आयुर्वेद में बेल के रस को दस्त और डायरिया में बहुत फायदेमंद माना गया है, आप चाहें तो इसे गुड़ या चीनी के साथ मिलाकर पी सकते हैं, आजकल जो #IBS नामक बीमारी चल रही है उसमें बहुत ही लाभकारी है #ठंडक देने का काम करता है बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है. अगर आपको मुंह के छाले हो गए हैं तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. गर्मी के लिहाज से ये एक बेहतरीन पेय है. एक ओर जहां ये लू से सुरक्षित रखने में मददगार होता है वहीं शरीर को अंदर से ठंडक द...

गन्ने के रस | Sugarcane

 आयुर्वेद की सही जानकारी हमें सिर्फ आयुर्वेद की संहिताओं में मिलती है तो वाग्भट ऋषि ने अष्टांग ह्रदय  ग्रंथ के सूत्र स्थान का जो पांचवा अध्याय है यानी जो द्रवद्रव्यविधि  अध्याय है और चरक ऋषि ने चरक संहिता सूत्र स्थान का 27वा  अध्याय  यानि अन्नपानविधि  अध्याय में इक्षुवर्ग दिया हुआ है | इक्षु का मतलब गन्ना होता है |  इक्षो: सरो गुरू: स्निग्धो वृह्णा: कफमूत्रकृत्‌। वृष्य: शीतो ९ स्रपितघ्नः स्वादुपाकरस: सर:| अष्टांग ह्रदय सूत्रस्थान 5 |   गन्ने का रस गुरु गुणात्मक है |  दूसरा इसके बारे में कहा गया है शरीर में स्निग्धता लाता है  इसके अलावा यह बृनहण करने वाला है हमारे शरीर में साथ धातुएं हैं जैसे रक्त,रस मांस, मेध, अस्थि,मज्जा ,शुक्र तो इन सप्त धातुओं को यह बढ़ाने वाला है, खास करके रास धातु , शुक्र धातु है तो इनको यह बढ़ाने वाला है इस आयुर्वेद में बृनहण या संदर्पण करने वाला या जीवन गण  में कहा गया है बहुत अच्छा है एक दम ताकत देने वाला है आप इसे एक तरह से रसायन कह सकते हैं|  Immunity - क्योंकि यह सातों धातुओं का पोषण करता है तो...