सुबह सुबह किशमिश का पानी पीने के अद्भुत फायदे
सूखे मेवे में शामिल किशमिश अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है। इसके सेवन से रस, रक्त, शुक्र आदि धातुओं तथा ओज की मात्रा बढ़ती है जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें दूध में मौजूद हर तत्व पाया जाता है। अब आप सोच रहे होगे कि किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है। तो हम आपको बताते है कि किशमिश का पानी कैसे हमारे लिए फायदेमंद है- ऐसे करें तैयार- किशमिश के पानी के लिए सबसे पहले एक पैन में किशमिश को पानी में डालकर अगर 20 मिनट तक उबालें और पानी को रातभर रखने के बाद सुबह इसका सेवन करें तो आपको कई लाभ मिलेगे। जानिए। ये है फायदे- किशमिश के पानी को रोज पीने से कोलेस्ट्राल के लेवल को ठीक रखता है। जो कि अधिकतर लोगों को अनियमित रूप से खाना खाने के कारण हो जाता है। इसीलिए इसका सेवन करें। साथ ही ये शरीर के ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है। आप तो यह जानते ही होगे कि किशमिश खाने से आपकी उम्र बढ जाती है, लेकिन इस...