हरा धनिया का जूस
हमारी किडनी का काम है ब्लड को शुद्ध करना और शरीर के बेकार और विषैले पदार्थों को बाहर निकालना। पैन्क्रीयाज आंतो में कुछ पाचक एंजाइम का स्राव करके पाचन क्रिया में अहम भूमिका अदा करता है। इसके अलावा यह इन्सुलिन नामक एक हार्मोन भी स्रावित करता है जोकि शरीर के ग्लूकोस लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है जिससे डायबिटीज नहीं होती है। कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो हमारे शरीर के अंगो को साफ़ करके इन्हें ठीक ढंग से रखती हैं। उनमे से ही एक है धनिया या धनिये का जूस जोकि लिवर, किडनी और पैन्क्रीयाज को अच्छे से साफ़ करके इन्हें स्वस्थ रखता है। धनिया के और भी फायदे हैं जैसे लिवर से फैट को बाहर निकालना और शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित करना। इसके अलावा धनिया किडनी में स्टोन को बनने से रोकता है। इसमें वो सारे औषधीय गुण मौजूद हैं जो शरीर को डीटोक्सीफाई करने के लिए जरुरी होते हैं। धनिया की चटनी भी स्वस्थ लाभों से भरी होती है आज हम आपको इस धनिये के सही इस्तेमाल के बारे में बतायेगे जिससे, आपके लिवर, किडनी और पैन्क्रीयाज ठीक से काम कर सकें। 1- धनिये का पानी धनिये को अपने डाइट में इस्तेमाल करना कोई मुश...