Posts

Showing posts from May, 2023

जीवन शक्ति ( इम्यूनिटी ) का ए.बी.सी

 जीवन शक्ति को बढ़ाने के लिए ए. बी .सी .जूस पीयें ।   ' ए ' यानी आँवला : विटामिन सी का सम्राट 'बी' यानी बीट रूट ( चुकंदर ) : विटामिन बी ,फोलिक एसिड , विटामिन B -1 ,थायमिन ,   रिबोफ़्लेविन ,  विटामिन बी 2   और  ' सी '  यानी कैरेट ( गाजर  )विटामिन ए तथा ई का सम्राट है।   गाजर का आधा तथा चुकन्दर का आधा आँवला का जूस प्रतिदिन सुबह एक गिलास  पीने से जीवनी शक्ति ( इम्यून सिस्टम ) शक्तिशाली होती है

गर्मी के कोल्ड ड्रिंक एवं खीरे का जूस

  *गर्मी में कोल्ड ड्रिंक नहीं, पिएं ये 11 देसी ड्रिंक्स ! इनको बनाना है बहुत ही आसान--             गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने के बजाय नेचुरल चीजों से बने ड्रिंक्स पीने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं। इसमें डाले जाने वाले अलग-अलग मसालों से न सिर्फ टेस्ट बढ़ता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी यह फायदेमंद है। हम बता रहे हैं ऐसे ही 11 देसी ड्रिंक्स के बारे में।                    🌲आम का पना🌲 🌞👉 कच्चे आम का पना गर्मी में लू से बचने का बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। ## *कैसे बनाएं-- कच्चे आम (कैरी) को छिलकर उबाल लें। इसमें काला नमक, पुदीना, शक्कर डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसे गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।                        🌲शिकंजी🌲 🌞👉 गर्मी में शिकंजी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। शिकंजी इस मौसम में होने वाली डलनेस...

गुणों से भरपूर सेब का जूस

Image
  मधुमेह कैंसर अस्थमा कोलेस्ट्रॉल जैसे भयंकर रोगों के लिए सेब का जूस रामबाण की तरह है. हर रोज सेब का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे ना सिर्फ आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे बल्कि बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी। आइए जानें सेब के जूस के अनजाने स्वास्थ्य लाभ के बारे में। 1) पोषण से भरपूर एक गिलास ताजा सेब का जूस आपको भरपूर मात्रा में विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ देता है। ध्यान रहे कि जूस निकालते वक्त सेब छिलका नहीं उतारना ताकि आपको पूरा पोषण मिल सके। सेब के छिलके में काफी न्यूट्रीशन होता है। 2) इम्मयून बूस्टर सेब में मौजूद तत्व आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अध्ययन बताते हैं कि सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन विशेष फाइबर होता है जो इम्यून सपोर्टिव प्रोटीन्स के स्तर को बूस्ट करता है। अगर आप सेब का सेवन नहीं कर पा रहें तो दिन भर में एक गिलास सेब का जूस भी आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। 3) हड्डियों को मजबूत बनाए फ्रांस के शोधकर्ताओं ने पाया कि फ्लेनॉइड जिसे फ्लोरिड्जिन कहते हैं, यह केवल सेब में ही पाया जाता है। अक्सर रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्या होती...

अच्छी सेहत चाहते है तो पीजिये आंवला जूस।

Image
  आंवला प्राकृति का दिया हुआ ऐसा तोहफा है जिससे हमारे शरीर में पनप रही कई सारी बीमारियों का नाश हो सकता है। यदि आपको अच् ‍ छी सेहत का मालिक बनना है तो आंवला का जूस अभी से ही पीना शुरु कर दें। आंवला में आयरन और विटामिन सी भरा पड़ा होता है। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है तो ऐसे में यदि आप आंवला का सेवन या फिर इसके रस का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में विटामिन सी की पूर्ती होगी। ● आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है। आंवला का जूस बनाने के लिये आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये । आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये। पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड...

किस रोग में कौन कौन सा जूस पीना हैं सेहत के लिए अमृत

  हमको अक्सर ही विभिन्न प्रकार के रोग घेर लेते हैं, और हम दवाये खा खा कर परेशान होते रहते हैं। कितना अच्छा हो अगर हम बीमारी में भी मजे ले ले कर ठीक हो। इसी कड़ी में आज आपको बता रहे हैं के अगर हम को कोई बीमारी घेर लो तो ऐसे में कौन कौन से फल और सब्जिया हैं जिनका जूस पी कर हम अपनी सेहत को दोबारा पा सकते हैं। तो आइये जानते है :- विभिन्न रोगो के लिए विभिन्न जूस। भूख लगाने के हेतुः प्रातःकाल खाली पेट नींबू का पानी पियें। खाने से पहले अदरक का कचूमर सैंधव नमक के साथ लें। रक्तशुद्धिः नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेव, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस। दमाः लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर, मीठी द्राक्ष का रस, भाजी का सूप अथवा मूँग का सूप और बकरी का शुद्ध दूध लाभदायक है। घी, तेल, मक्खन वर्जित है। उच्च रक्तचापः गाजर, अंगूर, मोसम्मी और ज्वारों का रस। मानसिक तथा शारीरिक आराम आवश्यक है। निम्न रक्तचापः मीठे फलों का रस लें, किन्तु खट्टे फलों का उपयोग न करें। अंगूर और मोसम्मी का रस अथवा दूध भी लाभदायक है। पीलियाः अंगूर, सेव, रसभरी, मोसम्मी। अंगूर की अनुपलब्धि पर लाल मुनक्के तथा किसमिस क...

मोसंबी का रस

 यह बल व रक्त वर्धक, शक्तिदायक एवं रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ानेवाला है । बीमार लोगों के लिए मोसंबी अमृत के समान है । शरीर थकने व मन के ऊब जाने पर मोसंबी अथवा इसके रस का सेवन करें तो थकान,बेचैनी दूर होकर स्फूर्ति व प्रसन्नता बढ़ती है । मोसंबी का रस यकृत, आँतों तथा पाचनतंत्र को शुद्ध करके उन्हें सतेज बनाता है । मोसंबी चूसने से दाँतों की सफाई होती है व भोजन सरलता से पचता है । सर्दी - जुकामवालों को मोसंबी का रस हलका गर्म करके उसमें २ - ४ बूँद अदरक के रस की डालकर पीना चाहिए

सम्पूर्ण शरीर का कायाकल्प

  सम्पूर्ण शरीर को गुलाब की तरह महकाने का बेहतरीन उपाय। आप अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए क्या क्या संसाधन इस्तेमाल करते हो। वो कितने हानिकारक भी होते हैं और आपके शरीर को अनेक प्रकार के नुक्सान पहुंचा जाते हैं। अगर आपका चेहरा ही नहीं बल्कि पूरा शरीर गुलाब की तरह महक जाए वो भी बिना किसी महंगे उत्पाद के सिर्फ स्वादिष्ट जूस से तो कैसा रहे। ये हर उम्र में आपके शरीर और आपकी त्वचा का नव निर्माण कर देगा। अगर आप अपने शरीर का नव निर्माण करना चाहते हैं तो कम से कम एक महीने में एक बार इसको ज़रूर करे। इस से आपके चेहरे पर ग़ज़ब की आभा छा जायेगी। और आपका चेहरा कांतिमय हो जाएगा। ये सिर्फ आपको सुन्दर ही नहीं बनाएगा अपितु आपकी अनेक बीमारियो को ख़त्म कर, आपके शरीर को डी टॉक्सिफाई भी कर देगा। आपका शरीर गुलाब की तरह महक उठेगा, आपका मोटापा कम होगा, आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होगा, आपके झड़ते, गिरते और पकते बाल सही होंगे, ऐसी अनेक बीमारिया जिनसे आप दो चार हो रहे हैं उस सब में आपको फायदा होगा। आइये जाने कब और किस प्रकार इनको इस्तेमाल करना हैं। जूस थेरपी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे आपको तीन से सात दिन...