रक्तशोधक के लिए प्रभावशाली है गाजर
खून खराब होने तथा फोड़े-फुंसियां होने पर गाजर का रस आधा गिलास प्रांत: नाश्ते से पहले और शाम को चार बजे लगभग नित्य दो बार पिएं पंद्रह-बीस दिन पीने से रक्त-विकार नष्ट होकर रक्त साफ़ हो जाता है और फोड़े-फिन्सियां निकलना बंद हो जाते है। विशेष 1. गाजर मनुष्य के रक्त को शुध्द करती है और रक्त में क्षारों और अम्लों का अनुपात संतुलित करती है। रक्त में विकार हो जाने के कारण जिन मनुष्य के जोड़ों में सूजन आ जाती हो और जिनके मूत्र में यूरिक एसिड अधिक मात्रा में आता हो व गाजर का सेवन कर इन रोगों से बच सकते है। गाजर के प्रयोग से ह्रदय प्रभाव नष्ट होते है। 2. गाजर का रस आधा गिलास प्रतिदिन पीने से रक्तल्पता ( एनीमिया ) दूर होकर वजन बढ़ता है। कपोल लाल और रोगी के पीले चेहरे का रंग गुलाब के फूल जैसा सुंदर हो जाता है। 3. गाजर का रस कीटाणुनाशक है और आँख, गला, श्वासनली पर रोगाणुओं के संक्रमण को दूर करता है। 4. इससे रक्त की उत्तेजना, आँतों की गैस और संड़ाध दूर हो जाती है। पेट में से बदबूदार वायु निकलने की शिकायत गाजर का रस पीते रहने से दूर हो जाती है तथा अंते एवं मलाशय साफ़ रहते है। 5. इससे जिगर की बीमारियां, ...