आंवला जूस के फायदे

 आंवला ही नहीं, आंवला जूस भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

सर्दी खाँसी में आंवला जूस के फायदे=
रोजाना शहद आंवला जूस को बराबर भाग में दो चम्मच लेना सर्दी और खांसी के इलाज में बहुत मदद कर सकता है। आंवला के 2 चम्मच पानी में मिलाएं और इससे दिन में 2 बार गरारे करने से मुंह के अल्सर से छुटकारा मिल सकता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारने में आंवला जूस के फायदे=
आंवला जूस का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। और साथ ही एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिल की समग्र कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से चलने में सहायता करते हैं।
डायबिटीज में आँवला जूस के फायदे=
आंवला जूस को यदि आप जामुन और करेले के जूस के साथ पीते हैं, तो यह आपकी डायबिटीज को कम करने और मैनेज करने में सहायता कर सकता है।
पाचन सिस्टम के लिए फायदेमंद=
आंवला जूस की प्रकृति एल्केलीन होती है जो हमारे सिस्टम को तो साफ करती ही है, इसके लिए आपको सुबह सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीना चाहिए या आंवले को पानी के साथ लेने से भी यह हमारे पाचन सिस्टम को सही बनाएगा।
लिवर को सही से कार्य करने में फायदेमंद=
रोजाना आंवले का सेवन लिवर को सही से कार्य करने का समर्थन करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है।
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद=
हमारे बालों के संरचना में करीबन 99% प्रोटीन होता है। आँवले में मौजूद एमिनो एसिड और प्रोटीन बालों के विकास में मदद करता है, और जड़ों को मजबूत बनाता है, और इन्हे झड़ने से रोकता है।
दिल के स्वास्थ्य में सुधार में फायदेमंद=
कई अध्ययनों के अनुसार आंवला का जूस ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पोटेशियम की उपस्थिति इस पेय को रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स) और धमनियों (आर्टरीज) में तनाव को कम करने में मदद करती है,
इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद=
आँवला जूस विटामिन C का एक भरपूर स्त्रोत होता है जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है, और व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ता है।
कैंसर से बचाव में फायदेमंद=
इसके जूस में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में मुक्त कणों को कम करते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं।
वजन घटाने में फायदेमंद=
आंवला जूस में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है, जिस कारण इसे वजन घटाने के लिए सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन सिस्टम को सुधारते हैं, और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने का कार्य करते हैं जो हमारे शरीर की फालतू चर्बी को कम करने में मदद करता है।

Comments

Popular posts from this blog

नारियल पानी

हल्दी का पानी

लौकी का रस