पपीते के पत्तों का जूस
पपीते के पत्तों का जूस के अनेक बीमारियों में हे अद्भुत फायदे -
****************************************************************
1. डेंगू की बीमारी में फायदेमंद
पपीते के पत्तों का जूस डेंगू की बीमारी से लड़ने में मदद करता है। साथ ही ये खून में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
डेंगू बारिश के मौसम में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। ऐसे में पपीते के पत्ते का रस डेंगू का घरेलू इलाज है। इससे डेंगू बुखार होता है जो कि खून में प्लेटलेट्स की संख्या को गंभीर रूप से कम कर देता है और तब पपीते के पत्ते का जूस तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ा कर डेंगू से ठीक होने में मदद करता है।
2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
पपीते के पत्तों का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
3. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पपीते के पत्तों के जूस में पाए जाने वाले एंजाइम खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। जिससे पाचन बेहतर रहता है।
4. इंफेक्शन को दूर करने में फायदेमंद
पपीते के पत्तों के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन की समस्या से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
5. मलेरिया के बचाव का उपाय है-
पपीते के पत्तों से बना जूस एंटी मलेरियल गुणों से भरपूर होता है जो कि बारिश के मौसम में मलेरिया से बचाव में मदद करता है। दरअसल, पपीते के पत्ते में पाया जाने वाला एक यौगिक एसिटोजिनिन होता है, जो मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने में मदद कर सकता है।
6. वायरल फीवर में कमजोरी दूर करता है-
वायरल फीवर बारिश के मौसम में बहुत से लोगों को परेशान करता है। असल में ये कमजोर इम्यूनिटी के कारण होता है और पपीते के पत्तों से बना जूस इससे बचाव में या फिर रिकवरी में मदद करता है।
7. पेट में इंफेक्शन होने पर-
बरसात के मौसम में पेट में इंफेक्शन की समस्या बहुत ज्यादा होती है। ये गंदा पानी या संक्रामित खाना खाने की वजह से हो सकता है। पपीते में एंजाइम पपैन और काइमोनपैपेन होते हैं। दोनों पाचन में मददगार है, कब्ज को रोकते हैं और कोलन को साफ करने में मददगार है।
8. बरसाती घाव का घरेलू उपचार है-
पपीते के पत्ते का जूस लीवर के लिए एक शक्तिशाली सफाई एजेंट के रूप में कार्य करता है, जिससे लीवर का काम काज सही रहता है। इससे शरीर के टॉक्सिन की सफाई होती है और खून भी साफ रहता है।
9.पपीता के पत्ता का जूस प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार है और बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे कि डेंगू और मलेरिया से बचाता है।
Comments
Post a Comment