Posts

Showing posts from June, 2022

सेब का जूस

  मधुमेह कैंसर अस्थमा कोलेस्ट्रॉल जैसे भयंकर रोगों के लिए सेब का जूस रामबाण की तरह है. हर रोज सेब का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे ना सिर्फ आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे बल्कि बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी। आइए जानें सेब के जूस के अनजाने स्वास्थ्य लाभ के बारे में। 1) पोषण से भरपूर एक गिलास ताजा सेब का जूस आपको भरपूर मात्रा में विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ देता है। ध्यान रहे कि जूस निकालते वक्त सेब छिलका नहीं उतारना ताकि आपको पूरा पोषण मिल सके। सेब के छिलके में काफी न्यूट्रीशन होता है। 2) इम्मयून बूस्टर सेब में मौजूद तत्व आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अध्ययन बताते हैं कि सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन विशेष फाइबर होता है जो इम्यून सपोर्टिव प्रोटीन्स के स्तर को बूस्ट करता है। अगर आप सेब का सेवन नहीं कर पा रहें तो दिन भर में एक गिलास सेब का जूस भी आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। 3) हड्डियों को मजबूत बनाए फ्रांस के शोधकर्ताओं ने पाया कि फ्लेनॉइड जिसे फ्लोरिड्जिन कहते हैं, यह केवल सेब में ही पाया जाता है। अक्सर रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्या होती...

ताड़ी

 ताड़ी (Palm wine) एक मादक पेय है जो ताड़ की विभिन्न प्रजाति के वृक्षों के रस से बनती है तथा ताड़ी अप्रैल माह से जुलाई माह तक ताड़ के पेड़ के फल से निकलता है। ताड़ी उत्तर प्रदेश, झारखण्ड एवं बिहार जो कि भारत के राज्य हैं एवं नदी समुन्द्र के तटवर्ती इलाको में अधिकतर पाया जाता है ।

हेल्दी लिवर के लिए ज़रूर पिएं ये जूस।

  लिवर हमारे शरीर के डी टॉक्सिफिकेशन में अहम भूमिका निभाता हैं। अगर आपका लिवर स्वस्थ और सही से काम नहीं कर रहा हैं तो जो विषाक्त पदार्थ आपके शरीर से बहार निकलने थे वो आपके शरीर में ही रह जाएंगे। और ये आपके शरीर के लिए प्राणघातक भी हो सकते हैं। नीचे दिए गए कुछ ड्रिंक्स को आप अपनी डेली डाइट में शामिल करे और लिवर को हेल्दी रखे। 1. सेब का सिरका। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पीने से आपके लिवर को बहुत ताकत मिलेगी, इसको नियमित अपने भोजन में स्थान दे। 2. ऑरेंज जूस। अगर आप ऑरेंज जूस पीते हैं तो ये आपके लिवर के स्वस्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इस से आपका लिवर फैटी नहीं होगा, आपको कोलेस्ट्रोल और triglycerides से भी बचाएगा। 3. ग्रीन टी। हर रोज़ एक या दो कप ग्रीन टी ज़रूर पिए, ग्रीन टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट लिवर को डी टॉक्सिफिकेशन में मदद करता हैं। 4. नीम्बू का रस। हर सुबह एक गिलास गर्म पानी में आधा निम्बू का रस निचोड़ कर नियमित पिए, इस से आपके लिवर के सभी विकार सही होंगे, अगर आपका लिवर छोटा हैं, कठोर हैं, फैटी हैं या सूज गया हैं। तो निम्बू आपके लिए बेहद अहम हैं। नीम्ब...

लौकी और अदरक के जूस के फायदे

  लौकी और अदरक दोनों का ही इस्तेमाल अक्सर हमारे रसोईघरों में होता है। लौकी विटामिन सी, बी, सोडियम, पोटैशियम और आयरन से भरपूर होती है, तो वहीं अदरक का सेवन करके हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। लौकी और अदरक के जूस का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इस जूस का नियमित तौर पर सेवन करने से मधुमेह यानि डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा पहुंचता है।लौकी और अदरक का यह जूस पीने से हमारे शरीर में एसिड की मात्रा सामान्य रहती है, इससे एसिडिटी की समस्या जल्द ही दूर हो जाती है।लौकी और अदरक का सेवन करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे हमारा मोटापा कंट्रोल में रहता है।अदरक और लौकी के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बना रहता है, जिससे दिल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या दूर होने लगती है। लौकी और अदरक के इस जूस का सेवन करने से त्वचा की सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को तरोताजा बनाने में मदद करते है। यह दोनों चीजें सभी घरों में आसानी से मिल जाती हैं। लौकी में मौजूद पोटेशियम, आयरन और विटामिन्स शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते है...

चुकंदर जूस

  जानें चुकंदर का जूस पीने से होने वाले लाभ के बारे में। चुकंदर के जूस में विटामिन सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। 1. बीपी कम करने में सहायक चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को उच्च रक्त चाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद है। बता दें कि रोजाना 250 मिलिलीटर यानी 8 औंस से ज्यादा जूस ना लें। 2. खून की कमी करता है दूर चुकंदर का जूस शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है इसलिए जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें यह जूस जरूर पीना चाहिए। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। 3. बेहतर करता है एक्सरसाइज स्टेमिना एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर का जूस एक्सरसाइज स्टेमिना बेहतर करने में भी मदद करता है। अध्ययन के दौरान, प्रशिक्षित साइकिल चालकों ने प्रतिदिन 2 कप चुकंदर का रस पिया, उनके 10 किलोमीटर के समय परीक्षण में लगभग 12 सेकंड का सुधार हुआ। 4. हेल्दी वजन मेंटेन करने में मददगार चुकंदर का रस कैलोरी में कम होता है और आमतौर पर इसमें कोई ...

इम्युनिटी और सेहत को मजबूत करने वाले जूस

  1. पत्तागोभी का जूस- पत्तागोभी का जूस देखने में जितनी साधारण हैं उतनी ही गुणों में अमृत के समान हैं, अनेक कष्ट साध्य रोग जैसे कैंसर, कोलाइटिस, हार्ट, मोटापा, अलसर, ब्लड क्लॉटिंग रक्त के थक्के जमने में, उच्च रक्तचाप, नींद की कमी, पथरी, मूत्र की रुकावट में पत्तागोभी बहुत लाभकारी हैं। इसकी सब्जी भी घी से छौंककर बनानी चाहिए। पत्तागोभी को करमकल्ला के नाम से भी पुकारा जाता हैं। इसका रस, सलाद और सब्जी सभी गुणकारी हैं। रोगी व्यक्ति को नियमित इसके जूस का सेवन करना चाहिए. और अगर स्वस्थ व्यक्ति भी इसका सेवन करता है तो उसका स्वास्थय नियमित बना रहता है. पत्तागोभी का जूस 2. गाजर का जूस - गाजर बहुत ही गुणकारी है, गाजर में जीवन दायिनी शक्ति है, गाजर में दूध के समान गुण विद्यमान हैं और गाजर का रस दूध से भी उत्तम है, गाजर में माता के दूध के समान खनिज लवण पाए जाते हैं। इसके उपयोग से हमारी सेहत बहुत बढ़िया रह सकती है। गाजर का उपयोग इसका रस निकाल कर या सब्जी बनाकर किया जा सकता है। गाजर का जूस नियमित पीने से हमारी आँखों के छोटे छोटे रोगों से लेकर मोतियाबिंद जैसे रोग नहीं होते। गाजर के नियमित सेवन से ब्...