रक्तशोधक के लिए प्रभावशाली है गाजर

 खून खराब होने तथा फोड़े-फुंसियां होने पर गाजर का रस आधा गिलास प्रांत: नाश्ते से पहले और शाम को चार बजे लगभग नित्य दो बार पिएं पंद्रह-बीस दिन पीने से रक्त-विकार नष्ट होकर रक्त साफ़ हो जाता है और फोड़े-फिन्सियां निकलना बंद हो जाते है।

विशेष
1. गाजर मनुष्य के रक्त को शुध्द करती है और रक्त में क्षारों और अम्लों का अनुपात संतुलित करती है। रक्त में विकार हो जाने के कारण जिन मनुष्य के जोड़ों में सूजन आ जाती हो और जिनके मूत्र में यूरिक एसिड अधिक मात्रा में आता हो व गाजर का सेवन कर इन रोगों से बच सकते है। गाजर के प्रयोग से ह्रदय प्रभाव नष्ट होते है।
2. गाजर का रस आधा गिलास प्रतिदिन पीने से रक्तल्पता ( एनीमिया ) दूर होकर वजन बढ़ता है। कपोल लाल और रोगी के पीले चेहरे का रंग गुलाब के फूल जैसा सुंदर हो जाता है।
3. गाजर का रस कीटाणुनाशक है और आँख, गला, श्वासनली पर रोगाणुओं के संक्रमण को दूर करता है।
4. इससे रक्त की उत्तेजना, आँतों की गैस और संड़ाध दूर हो जाती है। पेट में से बदबूदार वायु निकलने की शिकायत गाजर का रस पीते रहने से दूर हो जाती है तथा अंते एवं मलाशय साफ़ रहते है।
5. इससे जिगर की बीमारियां, पीट-विकार, पाण्डु रोग, मूत्र जलकर आना, मल में पीसी ईट जैसी रेत आना, गुर्दे और मूत्राशय की पथरी, गुर्दे की जलन आदि रोग दूर होते है।
6. गाजर से मानसिक, शारीरिक व स्नायुविक शक्ति पैदा होती है और जीवन में उमंग और साहस का संचार होता है। रक्त को शुध्द करने के कारण गाजर स्नायु को शक्तिशाली बनाती है। यह दिल-दिमाग, युकृत और पित्ताशय को शक्ति देती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। गाजर हर व्यक्ति के लिए शक्तिवर्धक है। वृध्दावस्था में जवानों जैसी शक्ति का अनुभव होता है। गाजर में मांस से अधिक ताकत देने वाले तत्व होते है। मछली के तेल के विकल्प के रूप में इसकी गणना की जाती है। गाजर में लौह, गंधक, केराटिन एवं विटामिन 'ए' की प्रचुरता होती है तथा किसी भी फास्फारिक एसिड वाले पदार्थ से चौगुना फास्फारिक एसिड होता है। गाजर का रस तिन-चार मास तक पीते रहने से दिन में लगातार दस-पंद्रह घंटे काम करने पर भी तनिक थकान महसूस नहीं होती।
7. यदि एप्प चस्मा छोड़ना चाहे और वृध्दावस्था में भी द्रिष्टी तेज रखना चाहते है तो दिन में दो बार कई महीनों तक गाजर का रस पीते रहे। आँखों के लिए अतयन्त उपयोगी विटामिन 'ए' की आवश्यकता तो दैनिक एक कच्ची गाजर खाने से भी पूर्ण होती है।
8. गाजर के रस का सेवन त्वचा के दागों को दूर करता है तथा इससे चरम एवं श्लैष्मिक कला स्वस्थ और शक्तिवर्धक बन जाती है। एक व्यक्ति द्वारा गाजर के मौसम में गाजर के भरपूर सेवन से छाती और गर्दन के सफेद दाग मिट गए।
9. नित्य एक सप्ताह लगातार गाजर का रस दिन में चार बजे एक बार छोटा गिलास पीने से पेट के कीड़े निकल जाते है।
10. बलगम की शिकायत वालों के लिए गाजर अमृत तुल्य है। यह फेफड़ों में जमी बलगम निकालती है। बलगमी बीमारियां, खांसी छाती में दर्द, क्षय आदि में बहुत लाभ पहुंचती है।
11. टन्सिलज तथा घेघा में गाजर का रस प्रतिदिन छोटा गिलास लगातार दोपहर के समय दो-तिन मास पीने से आशातीत लाभ होता है तथा नासूर जैसे भयंकर रोगों से बचाव होता है।

Comments

Popular posts from this blog

नारियल पानी

हल्दी का पानी

लौकी का रस