सुबह खाली पेट करे इन जूस का सेवन और पाए अनके लाभ
1. अनार का जूस
अनार कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अनार का जूस पीने से शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसलिए आप भी रोज सुबह खाली पेट अनार का जूस का सेवन जरूर करें।
एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही एसिडिटी, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
3. आंवला जूस-
आंवला विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
4. लौकी का जूस-
लौकी के जूस में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।
Comments
Post a Comment