बेल का रस पीने के फायदे
#दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक
बेल का रस तैयार कर लीजिए और उसमें कुछ कुछ बूंदें घी की मिला दीजिए. इस पेय को हर रोज एक निश्चित मात्रा में लें. इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है. ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.
#गैस, की समस्या में राहत
नियमित रूप से बेल का रस पीने से गैस, और अपच की समस्या में आराम मिलता है.
#कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार
बेल का रस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मददगार होता है.
आयुर्वेद में बेल के रस को दस्त और डायरिया में बहुत फायदेमंद माना गया है, आप चाहें तो इसे गुड़ या चीनी के साथ मिलाकर पी सकते हैं, आजकल जो #IBS नामक बीमारी चल रही है उसमें बहुत ही लाभकारी है
#ठंडक देने का काम करता है
बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है. अगर आपको मुंह के छाले हो गए हैं तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. गर्मी के लिहाज से ये एक बेहतरीन पेय है. एक ओर जहां ये लू से सुरक्षित रखने में मददगार होता है वहीं शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है.
नई #माताओ के लिए भी है फायदेमंद
अगर आप एक नई मां हैं तो आपके लिए बेल का रस पीना बहुत फायदेमंद रहेगा. ये मां के स्वास्थ्य को बेहतर करने में तो सहायक है ही साथ ही ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है.
#कैंसर से बचाव के लिए
नियमित रूप से बेल का रस पीने से ब्रेस्ट कैंसर व आंत्र के कैंसर होने की आशंका काफी कम हो जाती है.
#खून साफ करने में सहायक
बेल के रस में कुछ मात्रा गुनगुने पानी की मिला लें. इसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद डालें. इस पेय के नियमित सेवन से खून साफ हो जाता है.
#नोट: आयुर्वेद के अनुसार बेल का फल कच्चा या अपक्व ही प्रयोग किया जाना चाहिए
Comments
Post a Comment