गन्ने के रस | Sugarcane
आयुर्वेद की सही जानकारी हमें सिर्फ आयुर्वेद की संहिताओं में मिलती है तो वाग्भट ऋषि ने अष्टांग ह्रदय ग्रंथ के सूत्र स्थान का जो पांचवा अध्याय है यानी जो द्रवद्रव्यविधि अध्याय है और चरक ऋषि ने चरक संहिता सूत्र स्थान का 27वा अध्याय यानि अन्नपानविधि अध्याय में इक्षुवर्ग दिया हुआ है | इक्षु का मतलब गन्ना होता है |
इक्षो: सरो गुरू: स्निग्धो वृह्णा: कफमूत्रकृत्।
वृष्य: शीतो ९ स्रपितघ्नः स्वादुपाकरस: सर:|
अष्टांग ह्रदय सूत्रस्थान 5 |
गन्ने का रस गुरु गुणात्मक है | दूसरा इसके बारे में कहा गया है शरीर में स्निग्धता लाता है इसके अलावा यह बृनहण करने वाला है हमारे शरीर में साथ धातुएं हैं जैसे रक्त,रस मांस, मेध, अस्थि,मज्जा ,शुक्र तो इन सप्त धातुओं को यह बढ़ाने वाला है, खास करके रास धातु , शुक्र धातु है तो इनको यह बढ़ाने वाला है इस आयुर्वेद में बृनहण या संदर्पण करने वाला या जीवन गण में कहा गया है बहुत अच्छा है एक दम ताकत देने वाला है आप इसे एक तरह से रसायन कह सकते हैं|
Immunity - क्योंकि यह सातों धातुओं का पोषण करता है तो इससे ओज भी बढ़ता है और Immunity भी बढ़ती है |
शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है और यह वात और पित्त दोनों को काम करता है और कफ़ दोष को बढ़ाता है तो जिनकी भी वात प्रकृति है या फिर वात पित्त प्रकृति है या जिनके शरीर में वात ,पित्त संबंधित कोई तकलीफ है जैसे कि जिनको बहुत ज्यादा रूखापन लगता है शरीर में कहीं पर दर्द है या फिरपित्त के कारण जिनको भी शरीर में बहुत ज्यादा जलन होती है बहुत ज्यादा पसीना आता है उनके लिए गन्ने का रस बहुत अच्छा है |
लेकिन जिनके शरीर में कफ दोष ज्यादा है या कफ से संबंधित कोई बीमारी है जैसे कि जिनको सर्दी खांसी बार-बार होती है या जिनका वजन ज्यादा है, मोटापा है तो उन्होंने गन्ने के रस का सेवन नहीं करना| जिनका वजन बढ़ाना है उन्होंने जरूर लेना है लेकिन जिनको को वजन कम करना है उनके लिए अच्छा नहीं है इसके अलावा जो भी कफ से संबंधित बीमारियां है जैसे डायबिटीज है जिससे आयुर्वेद में प्रमेह कहा गया है तो प्रमेह मैं भी कफ को बढ़ाने वाली सभी चीज़ों से दुरी बनानी है|
आस्यासुखम स्वप्नसुखं दधीनी ग्राम्यौदकानूपरसाः पयांसी |
नवान्नपानं गुडवैकृतं च प्रमेहहेतुः कफकृच्च सर्वं ।
आयुर्वेद में प्रमेह के जो हेतु यानी प्रमेय है कि जो कारण बताए हैं उसमें कहा गया है प्रमेहहेतुः कफकृच्च सर्वं यानी शरीर में जितनी भी कफ को बढ़ाने वाली चीज है वह सभी आपके प्रमेह यानी डायबिटीज का कारण हो सके तो गन्ना तो कफ को बढ़ाने वाला है तो इसलिए जिनको शुगर है स्पेशली उन्होंने इसका सेवन नहीं करना है इसके अलावा जो त्वचा से संबंधित बीमारियां है जो कफ के कारण है उनमें गन्ने का सेवन नहीं करना है लेकिन जिनको वात या फिर के कारण त्वचा विकार है उसमें ले सकते है |
लेकिन ऐसे लोग जिनको diabetes तो है पर जिनका वजन कम हो रहा है जिनकी वात और पित्त की प्रकृति है और जिनकी blood sugar level almost normal है या बहुत बॉर्डर लाइन है वह लोग बहुत कम मात्रा में कभी कभार गन्ने का रस पी सकते हैं
यह मूत्रकृत है यानी जिनको की पेशाब ठीक से नहीं होता या फिर drizzling जैसा होता है, बार-बार जाना पड़ता है पूरी तरह से clear नहीं होता या फिर पेशाब में जलन रहती है या कोई UTI है तो इन सभी के लिए गन्ने का सेवन लाभदायक है| इसे पूरा क्लियर होने के लिए उनको मदद मिल सकती है|
पेशाब में से अगर आपको खून जाता है तो भी उसे खून को रोकने के लिए भी मदद करता है
गन्ने को वृष्य भी कहा गया है यह शुक्र धातु को बढ़ाने वाला है, वीर्य वर्धक है तो जिनको भी इस तरह की कोई समस्या है वह भी गन्ने का सेवन जरूर करें | यह शीत गुणात्मक है यानि ठन्डे स्वभाव का है यह स्वादु पाक है यानि मीठा है| इसके अलावा इसे सर गुणात्मक कहा गया है यानि जिनका motion या stool ठीक से नहीं हो रही है hard होता है या पूरी तरह साफ नहीं हो रही है तो साफ करने के लिए भी गन्ने का सेवन उन्हें फायदा दिला सकता है|
जिन लोगों को कब्ज रहता है यानी constipation रहता है सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता तो वह इसका सेवन जरूर करें क्योंकि इसका सर गुण बताया हुआ है यह अनुलोमन करता है मल को नीचे की तरफ सरकाता है साथ में यह स्निग्ध है तो यह आँतों में स्निग्धता बनाए रखता है मल को आगे सरकाता है , तो आपकी कब्ज की जो तकलीफ है वह कम हो जाएगी
दूसरा एक natural antacid है अगर आपको acidity होती है सीने में बहुत जलन है ,stomach ulcer में बहुत फायदेमंद हैgastric में भी बहुत फायदेमंद है |
Jaundice यह पित्त को भी शरीर से बाहर निकलता है तो पित्त बनने के कारण आपके शरीर में अगर कोई बीमारी है जैसे की कामला यानी जो jaundice है तो उसमें बिलीरुबिन बढ़ा हुआ रहता है तो यह पित्त निकल जाने के कारण आपकी यह तकलीफ भी कम होती है आपका बिलीरुबिन लेवल कम हो जाता है तो इस तरह से लीवर के लिए भी बहुत अच्छी औषधि है |
गन्ने को रक्तपित्तनाशक कहा गया है यानी शरीर से अगर खून किसी भी रास्ते से बाहर जा रहा है फिर चाहे वह Bleeding Piles हो या फिर गर्मी के दिनों में नाक से खून जाना हो Bleeding Piles में यह Bleeding Piles को भी दूर करेगा और कब्ज को भी सही करेगा
महिलाओं में अगर मासिक धर्म के समय स्राव बहुत ज्यादा जाता है या उस समय भी बहुत ज्यादा थकान रहती है शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी है पसीना है या फिर महिलाओं में वजन कम है वजन को बढ़ाना है तो इन सभी में यह फायदेमंद है|
उपयोग कैसे करें ?
अगर आप आयुर्वेद में बताए हुए विधि से इसका सेवन करते हैं तो ही यह फायदे आपको मिल सकते हैं वाग्भट और चरक ऋषि ,इन दोनों ने स्पष्ट रूप से बताया है अगर आप दांतों से चबा चबा के इस गन्ने का इस्तेमाल करते हैं तो ही आपको इस तरह के सभी फायदे मिलेंगे| उन्होंने इसमें वर्णन इस तरह का किया हुआ है कि जो जड़ का भाग है उसको निकाल देना है जो शुरुआत का भाग है वह भी थोड़ा सा निकाल देना है अगर उसमें कोई खराब है, अच्छी तरह से उसको साफ करके, उसे टुकड़े बनाकर फिर उसको दांतों से चबाकर उसके रस को चूस लेना है अब इसमें हमारा भी फायदा है जैसे आप जब इस तरह से करते हैं तो आपकी जो लार है वह भी इसमें मिल हो जाता है तो इसे पचाने के लिए भी आसान हो जाता है|
आप इसमें बर्फ मिलाकर ना पियें , थोड़ा सा नींबू का रस है थोड़ा सा अदरक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं इससे यह पचने में हल्का हो जायेगा |
मशीन से निकला गन्ने का जूस
किंचितकालम विध्रुत्या च विकृतिम याति यान्त्रिकः |
विदाही गुरु विष्टम्भी तेनासौ......
इसका मतलब है कि आज की भाषा में किसी मशीन के द्वारा अगर आप एक गन्ने का रस निकालते हैं तो वह एक तरह से विकृत है जो हमारे लिए अच्छा नहीं है जो शरीर में बीमारियां उत्पन्न करने वाला है तो इस तरह का रहता है उसके अलावा उसे विदाही कहा गया है एसिडिक नेचर का है शरीर में पित्त को बढ़ाने वाला है गुरु है पचने मैं और ज्यादा ज्यादा भारी होता है यह विष्टम्भिन् भी है मतलब मल को शरीर में ही जमा के रखता है तो इस तरह से काफी सारे नुकसान है | अगर हम इस तरह का मशीन से निकला हुआ यह रास्ते ही पीते हैं तो आयुर्वेदिक
गर्मी के मौसम में ताजे, मीठे गन्ने के रस की बात ही कुछ और है। लेकिन यह सिर्फ स्वाद में ही मजेदार नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी दमदार है।
- जिनको loose motion है ,IBS है उनको नहीं लेना है |
- सूर्यास्त के बाद गन्ने का रस नहीं पीना है |
- खाना खाने के तुरंत बाद भी अपने से नहीं पीना है क्योंकि यह फिर शरीर में कफ दोष को ज्यादा बढ़ाएगा | आप अपने दोपहर के खाने के तीन-चार घंटे के बाद यानी लगभग चार 4:30 बजे गन्ने का रस पी सकते हैं क्योंकि उसे समय पर बाहर धूप भी ज्यादा रहती है पसीना है गर्मी भी ज्यादा लगती है तो इस समय शरीर और मन को बहुत अच्छे से ठंडक देने के लिए मदद करता है|
- जिनको acidity की दिक्कत है उनको अदरक नहीं मिलाना है
- जिनके पेट में कृमि है उनको नहीं लेना है |
- जिनकी पाचन शक्ति मंद है ,उनको नहीं लेना है |
Comments
Post a Comment