गर्मी के कोल्ड ड्रिंक एवं खीरे का जूस
*गर्मी में कोल्ड ड्रिंक नहीं, पिएं ये 11 देसी ड्रिंक्स ! इनको बनाना है बहुत ही आसान--
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने के बजाय नेचुरल चीजों से बने ड्रिंक्स पीने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं। इसमें डाले जाने वाले अलग-अलग मसालों से न सिर्फ टेस्ट बढ़ता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी यह फायदेमंद है। हम बता रहे हैं ऐसे ही 11 देसी ड्रिंक्स के बारे में।
🌲आम का पना🌲
🌞👉 कच्चे आम का पना गर्मी में लू से बचने का बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।
## *कैसे बनाएं-- कच्चे आम (कैरी) को छिलकर उबाल लें। इसमें काला नमक, पुदीना, शक्कर डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसे गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
🌲शिकंजी🌲
🌞👉 गर्मी में शिकंजी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। शिकंजी इस मौसम में होने वाली डलनेस को दूर करेगी। इसे बनाकर कुछ दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है।
## *कैसे बनाएं-- एक जग में पानी लें। उसमें नींबू का रस, जीरा पाउडर, काला नमक और शक्कर मिला लें। अब शिकंजी को छलनी से छालकर गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़े मिलाकर सर्व करें।
🌲मैंगो मिंट लस्सी🌲
🌞👉 आम और पुदीने से बनी लस्सी गर्मी में आपको फ्रेश रखेगी। इस एनर्जेटिक ड्रिंक को बनाकर तुरंत सर्व करें।
## *कैसे बनाएं-- आम, शक्कर, पुदीना, इलायची पाउडर, नींबू का रस और दही को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। आम के स्मूद हो जाने पर इसे गिलास में निकालें और बर्फ डालकर सर्व करें।
🌲पुदीने का शर्बत🌲
🌞👉 पुदीने का शर्बत गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचाता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रखता है।
## *कैसे बनाएं-- ब्लेंडर में पुदीना, शक्कर या गुड़, शहद, काला नमक, कालीमिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर पीस लें। इस पेस्ट की कम मात्रा को पानी के साथ मिलाकर गिलास में डालें और बर्फ मिलाकर सर्व करें।
🌲छाछ🌲
🌞👉 इसे पीने से पेट की जलन और एसिडिटी दूर होती है। छाछ पीने से वेट लॉस होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है।
## *कैसे बनाएं-- दही में नमक, काला नमक, जीरा पाउडर और हींग मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसमें बर्फ मिलाकर गिलास में डालें और सर्व करें।
🌲गुलाब का शर्बत🌲
🌞👉 इस शर्बत को पीने से पेट की जलन दूर होती है। यह बॉडी को कूल रखता है।
## *कैसे बनाएं-- एक पैन में पानी और शक्कर मिलाकर चाश्नी बना लें। इसमें गुलाब जल, इलायची पाउडर और ताजी गुलाब की पत्तियों का पेस्ट डालें। इसे छानकर फ्रिज में रख दें। सर्व करते समय इस शर्बत को पानी के साथ मिलाकर बर्फ डालें और सर्व करें।
🌲जलजीरा🌲
🌞👉 इसे पीने से एसिडिटी और डिहाइड्रेशन दूर होता है। जलजीरा गर्मी से राहत पाने का बेहतर ऑप्शन है।
## *कैसे बनाएं-- पानी में जीरा पाउडर, काला नमक, अमचूर पाउडर, नींबू का रस, थोड़ी सी शक्कर और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट मिला लें। इसे बर्फ के टुकड़े मिलाकर सर्व करें।
🌲ऐलोवेरा जूस🌲
🌞👉 यह जूस गर्मी से होने वाली स्किन टैनिंग को दूर करने में मददगार है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को इंप्रूव करता है। इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है और गर्मी में भी स्किन का ग्लो बरकरार रहता है।
## *कैसे बनाएं-- एलोवेरा के कांटेदार किनारे हटा दें। इसकी पत्तियों के बीच जमा गूदा निकालें। इसे मिक्सी में डालकर लेमन या ऑरेंज जूस और नमक मिलाकर पीस लें और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
🌲बेल का शर्बत🌲
🌞👉 गर्मी में इसे अमृत के समान माना गया है। यह डायरिया को दूर करने में मददगार है। डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है और लू से बचाता है।
## *कैसे बनाएं-- बेल के फल का गूदा निकालकर अच्छी तरह मैश कर दें। इसमें शक्कर, काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसे बर्फ मिलाकर सर्व करें।
🌲इमली का अमलाना🌲
🌞👉 गर्मी से बचने के लिए इमली से बने इस राजस्थानी ड्रिंक को पीजिए। लू से राहत पाने का यह इफेक्टिव तरीका है।
## *कैसे बनाएं-- इमली और पानी मिलाकर दो घंटे के लिए रख दें। मिश्रण को छानकर इसमें शक्कर, कालीमिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, काला नमक, सादा नमक, बर्फ और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे गिलास में डालें और सर्व करे। !
🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏
🌷खीरे के जूस के फायदे🌷
😎👍 खीरा का रस एक स्वस्थ, पौष्टिक और बहुमुखी पेय है। खीरे में पर्याप्त में पानी की उच्च मात्रा में होते हैं और विटामिन के, सिलिका, विटामिन ए, विटामिन सी और क्लोरोफिल होते हैं। खीरे के रस के कई लाभों में उच्च महत्वपूर्ण संकेतों और मूत्र अंगों के स्टोन का इलाज शामिल है। खीरे का रस मीठा और विभिन्न रस के साथ मिश्रित किया जा सकता है जो स्वास्थ्य की दृष्टि होने के साथ पौष्टिक भी हैं।
🏵️जोड़ों के दर्द दूर करे खीरा 🏵️
❤️👌खीरा सिलिकॉन डाइऑक्साइड का एक शानदार स्रोत है, जोड़ों के दर्द में बढ़ावा देने के लिए माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन के, फोलेट, कैल्शियम और मैग्नीशियम शामिल हैं। ये एसिड के स्तर को कम करके गठिया दर्द से छुटकारा पाने मदद करता है।
🏵️वजन को कम करने में मदद करे🏵️
❤️👌 रोजाना अपने दिन की शुरुआत खीरे के जूस से कीजिए। खीरा उन लोगों के लिए एक आदर्श आहार है जो वजन को कम करना चाहते हैं। इसे बनाना भी बड़ा आसान है। खीरे में पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है तथा इसमें फाइबर भी बहुत होता है। यह विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में प्रभावी है। यदि आप नियमित रूप से खीरे का सेवन करते हैं तो यह कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है।
🏵️सिरदर्द से बचाए खीरा🏵️
❤️👌पीने के बाद खुमारी यानी की हैंगओवर का होना लाजमी है। हैंगओवर का असर इतना बुरा हो सकता है कि यह आपके दिनचर्या को अस्त व्यस्त कर सकता है। यह आपकी शराब को बर्दाश्त करने की हद पर निर्भर करता है। कई लोग हैंगओवर को उतारने के लिये नींबू पानी पीते हैं और कुछ लोग खीरे का रस का सेवन करते हैं।
खीरे में सिरदर्द की तीव्रता को कम करने, कई आवश्यक पोषक तत्व, विटामिन बी और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। सुबह के हैंगओवर या सिरदर्द से बचने के लिए आप बिस्तर पर जाने से पहले खीरे की स्लाइस खाइए आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।
🏵️*मुंह से आने वाली बदबू
को दूर करे खीरा*🏵️
❤️👌खीरा मुंह से आने वाली बदबू को दूर करता है। अगर खीरे को दांत से काटकर 30 सेकेंड के लिए मुंह में रखते हैं, तो आपकी सांसे फ्रेश हो जाती है और अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो वह भी दूर हो जाती है। खीरे को चबाकर खाने से मुंह से आने वाली बदबू पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
🏵️ कब्ज के लिए अच्छा है खीरा 🏵️
❤️👌 रोजाना खीरे के जूस शरीर को अंदर व बाहर से मजबूत बनाता है। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाने के साथ ही पेट से जुड़ी हर समस्या में लाभकारी साबित होता है। इसके अलावा एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है।
🏵️ खीरे का जूस बनाने की विधि🏵️
😎👉खीरे को अच्छी तरह धोने के बाद उसे छोटा-छोटा काटकर छिलके सहित जूसर में डालें। इसके बाद अदरक और पुदीना भी जूसर में डाल कर इसका जूस निकाल लें। फिर इसमें चीनी, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद रात में सोने से ठीक पहले एक ग्लास खीरे का जूस पी लें।
Comments
Post a Comment