सर्दियों में पिएं ये ड्रिंक सेहत रहेगी तरोताजा-

===-=--=-=-=-=-=-=-=-=-=-==--=-=
1. बादाम दूध -
सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाने और ठंड से बचने के लिए आप बादाम वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. बादाम के दूध में मौजूद विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक और मैंगनीज शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
2. हल्दी दूध-
किचन में मौजूद हल्दी को खाने के अलावा सर्दियों में दूध के साथ भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी वाले दूध को गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है. हल्दी एंटीऑक्सिडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुणों से भरी है. हल्दी दूध के सेवन से शरीर को अंदर से गर्म और हेल्दी रख सकते हैं.
3. काढ़ा-
सर्दियों के मौसम में लगभग हर घर में काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है. क्योंकि काढ़ा, सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या को दूर करने के अलावा इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है. काढ़े को लौंग, इलाइची, तुलसी, अदरक और काली मिर्च से बनाया जाता है.
4. दालचीनी चाय-
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग आमतौर पर कुकिंग और ड्रिंक के लिए किया जाता है. दालचीनी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरी होती है. सर्दी के मौसम में दालचीनी की चाय से इम्यूनिटी को मजबूत और शरीर को हेल्दी रखा जा सकता

Comments

Popular posts from this blog

नारियल पानी

हल्दी का पानी

लौकी का रस