लौकी और अदरक के जूस के फायदे
लौकी और अदरक दोनों का ही इस्तेमाल अक्सर हमारे रसोईघरों में होता है। लौकी विटामिन सी, बी, सोडियम, पोटैशियम और आयरन से भरपूर होती है, तो वहीं अदरक का सेवन करके हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। लौकी और अदरक के जूस का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
इस जूस का नियमित तौर पर सेवन करने से मधुमेह यानि डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा पहुंचता है।लौकी और अदरक का यह जूस पीने से हमारे शरीर में एसिड की मात्रा सामान्य रहती है, इससे एसिडिटी की समस्या जल्द ही दूर हो जाती है।लौकी और अदरक का सेवन करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे हमारा मोटापा कंट्रोल में रहता है।अदरक और लौकी के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बना रहता है, जिससे दिल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या दूर होने लगती है। लौकी और अदरक के इस जूस का सेवन करने से त्वचा की सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को तरोताजा बनाने में मदद करते है।
यह दोनों चीजें सभी घरों में आसानी से मिल जाती हैं। लौकी में मौजूद पोटेशियम, आयरन और विटामिन्स शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। वैसे तो सभी घरों में लौकी की सब्जी बनाई जाती है लेकिन लौकी और अदरक के जूस का रोजाना सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।
लौकी की तासीर ठंडी होती है जिससे इस जूस का सेवन करने से पेट की जलन कम होती है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो उनके लिए यह जूस काफी फायदेमंद होता है।
इस जूस के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज हो उन्हें रोज सुबह इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए लौकी और अदरक के जूस में काफी मात्रा में फाइबर होते हैं जिससे शरीर का डाइजेशन सिस्टम सुधरता है और कब्ज की समस्या ठीक होती है।लौकी के जूस से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे किडनी और लीवर से संबंधित बीमारी होने का खतरा टल जाता है।इस जूस के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है।
Comments
Post a Comment